फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   khatu shyam janmotsav celebrated in barabanki

Barabanki News: खाटू श्याम जागरण में बिखरी भक्ति की छटा, केक काटकर मनाया श्याम प्रभु का जन्मोत्सव

Mon, 03 Nov 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
khatu shyam janmotsav celebrated in barabanki
खाटू श्याम बाबा के जागरण में नृत्य व झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : खाटू श्याम बाबा के जागरण में नृत्य व झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।
बाराबंकी। शहर के कटरा मोहल्ला स्थित मैदान में प्रथम खाटू श्याम जागरण का भव्य आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी रोशनियों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। खाटू श्याम की भव्य एवं मनमोहक झांकी ने सभी का मन मोह लिया। भक्तों ने केक काटकर जयकारों के साथ भगवान श्याम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम कार्यक्रम का शुभारंभ भजन संध्या से हुआ। प्रसिद्ध भजन गायिका अनुष्का यदुवंशी ने श्याम नाम की कमाई मेरे काम आ रही है, नैना जो मिले सरकार से दिल लगा खाटू वाले श्याम से, ऐसा मुस्कुराया श्याम प्यार से, श्याम का रंग चढ़ गया... जैसे एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। इसी के साथ राम दरबार, शिव परिवार और हनुमानजी की झांकी प्रस्तुत की गई। कलाकारों की भक्ति-भाव से ओतप्रोत प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्याम प्रेम से सराबोर भक्त देर रात तक भक्ति रस में झूमते रहे। श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर केक काटकर उत्सव मनाया गया और भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों, व्यापारियों और समाजसेवियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कान्हा बरसाने में आय जइयो... जैसे भजनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। श्याम जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। आयोजन समिति ने बताया कि यह नगर का पहला खाटू श्याम जागरण था, जिसे हर वर्ष और अधिक भव्य रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में दीपक सोनी, हिमांशु वर्मा, ऋषभ वर्मा, आलोक यादव, अर्जुन वर्मा, रितेश निगम, मोहित कश्यप और अक्षत जायसवाल, मनोज द्विवेदी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed