फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   kejariwal

यूपी में मौका मिला तो दिल्ली की तर्ज पर करेंगे काम : केजरीवाल

Tue, 22 Feb 2022 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
kejariwal
सूरतगंज (बाराबंकी)। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यूपी में मौका मिला तो दिल्ली की तर्ज पर ही काम किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली की स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था देखने के लिए यहां के लोगों को न्योता भी दिया और दावा किया कि पिछले सात-आठ सालों में दस लाख लोगों को नौकरी दी है।
विज्ञापन

भरोसा न हो तो अपने परिचित और रिश्तेदारों से पता कर लें। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने ईडी से लेकर सीबीआई तक के छापा हमारे यहां डलवाए लेकिन उनको कुछ नहीं मिला। केजरीवाल सोमवार को रामनगर के सूरतगंज कस्बे में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टी के नेता हमें आतंकवादी कहते हैं, क्या हम आतंकवादी हैं? उन्होंने कहा कि हम सरकार का हिस्सा बने तो जितने वादे किए हैं, सभी पूरे किए जाएंगे। केजरीवाल कहा कि दिल्ली में पिछले साल 3 लाख 70 हजार बच्चों ने निजी स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। जनता से सवाल किया कि यूपी में सरकारी स्कूल कैसे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के बीच से आवाज आई बिल्कुल बेकार! इस पर उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में भी हालत यही थी। यूपी में मुफ्त बिजली, महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये, मुफ्त इलाज, युवाओं को नौकरी, बेरोजगारी भत्ता के साथ ही दिल्ली मॉडल के तर्ज पर काम करने की बात कही। इस मौके पर प्रत्याशी धर्मवीर सिंह, नीरज रावत, मुकेश प्रताप सिंह, प्रदीप वर्मा, भागीरथ गौतम, शिवानी आदि मौजूद रहे।

गाजियाबाद के कवि ने सपने में देखा, केजरीवाल आतंकवादी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते हैं कि केजरीवाल आतंकवादी है। क्या कोई आतंकवादी स्कूल और अस्पताल बनवाता है? गाजियाबाद में रहने वाला एक कवि कहता है, मैंने सपने में देखा केजरीवाल आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसी बातें कर सकता है लेकिन पीएम ऐसी बात करे यह शोभा नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed