फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   KD Singh raised India's name abroad

केडी सिंह ने विदेश में ऊंचा किया भारत का नाम

Mon, 28 Mar 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
KD Singh raised India's name abroad
बाराबंकी। हॉकी के सुप्रसिद्ध खिलाड़ी कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ केडी सिंह बाबू की 22वीं पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में पुलिस लाइन चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस लाइन ग्राउंड से कंपनी बाग चौराहा तक खिलाड़ियों ने पैदल मार्च निकालकर केडी सिंह बाबू अमर रहे का उद्घोष किया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सलाउद्दीन किदवई ने बताया कि केडी सिंह बाबू एक अच्छे खिलाड़ी ही नहीं बल्कि शानदार इंसान भी थे। उन्होंने ड्रिबलिंग और रफ्तार से पूरी दुनिया में नाम कमाया। उन्होंने हॉकी के सैकड़ों धुरंधर खिलाड़ी भी तैयार किए जिन्होंने विदेशों में भारत का नाम ऊंचा किया।
विज्ञापन

क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का जो मौजूदा खेल ढांचा है, वह केडी सिंह बाबू की देन माना जाता है। उन्होंने पचास के दशक में उत्तर प्रदेश खेल परिषद का गठन करवाया। वह इसके मुखिया रहे। 1974 में यह प्रदेश खेल निदेशालय में परिवर्तित हुआ। केडी सिंह बाबू उसके पहले निदेशक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्यकार अजय सिंह ‘गुरुजी’ ने कहा कि केडी सिंह बाबू ने हॉकी को नए मुकाम तक पहुंचाया।
आज भी खिलाड़ी उनसे प्रेरणा लेते हैं। 27 मार्च 1978 को केडी सिंह बाबू का निधन हुआ। उनके निधन के उपरांत शहर के स्टेडियम को केडी सिंह बाबू स्टेडियम का नाम दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से विनय कुमार सिंह, विजय अवस्थी, पाटेश्वरी प्रसाद, अनिल गुप्ता, मुजीब अहमद, धनंजय शर्मा, निसार अहमद, डॉ विक्रम सिंह व आर्यन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed