फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kailash was murdered by his wife along with her lover

Barabanki News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी कैलाश की हत्या

Fri, 23 Jun 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 23 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kailash was murdered by his wife along with her lover
बाराबंकी। चार दिन पहले बदोसराय थाना क्षेत्र में कैलाश की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। हत्या करने के बाद पत्नी ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ केेस दर्ज कराकर पुलिस को बरगला दिया। लेकिन कॉल डिटेल व साक्ष्यों ने उन्हें बेनकाब कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को इसका खुलासा किया। हत्या में प्रयुक्त कार बरामद हुई है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 जून को बदोसराय थाना क्षेत्र के कैलाश बहेलिया का शव रसूलपुर से खुर्दमऊ मार्ग पर तालाब के किनारे मिला था। उसकी पत्नी रेनू ने गांव के ही अंशु कुमार व तिलकराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। रेनू की ओर से पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा था कि दोनों की गिरफ्तारी की जाए। एसपी ने बताया कि कैलाश की पत्नी रेनू के संबंध किंतूूर गांव के रामकुमार यादव से थे। कुछ दिन पहले कैलाश ने श्रवण नाम के युवक के साथ भी अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था और पत्नी की पिटाई की थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर रेनू ने रामकुमार के साथ मिलकर कैलाश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 17 जून को रेनू ने पति कैलाश को बच्चों की फीस कम करने के बहाने रामकुमार के पास चलने के लिए कहा।
विज्ञापन



बदोसराय पहुंचने पर रामकुमार ने कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिला दी और अपनी कार में बैठा लिया। कार में ही रामकुमार व रेनू ने कैलाश का गला कस कर गाड़ी में रखे पाना रिंच से सिर में भी वार कर हत्या कर दी। बदोसराय के थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में ही नामजद किए गए लोगों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन






पिता की हत्या में मां गई जेल, बच्चे बेसहारा
कैलाश का विवाह रेनू से करीब 16 साल पहले हुआ था। इन दोनों से चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी 15 साल की है। इसी प्रकार आरोपी रामकुमार के भी चार बच्चे हैं। इस घटना के बाद से बच्चे दुखी है। पिता की हत्या के बाद मां के जेल जाने से चारों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। मां के कृत्य से सहमे बच्चों को रिश्तेदार संभालने में लगे हैं। वहीं, चार बच्चों का पिता होने के बाद भी रामकुमार द्वारा किए गए कृत्य से पूरा परिवार सन्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed