फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jayaprakash was killed in the greed of property

Barabanki News: संपत्ति के लालच में हुई थी जयप्रकाश की हत्या

Thu, 08 Jun 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 08 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Jayaprakash was killed in the greed of property
बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में चार महीने पहले हुए किसान जयप्रकाश हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया। हत्या संपत्ति के लालच में हुई थी। पुलिस ने गांव में ही रहने वाले पिता व दो पुत्रों को गिरफ्तार कर खून से सनी ईंट बरामद की है।
विज्ञापन




बीती 21 फरवरी को बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में जयप्रकाश वर्मा का शव उसके घर के पीछे इंटरलाॅकिंग ईंट बनाने वाले कारखाने के परिसर में पाया गया था। पुलिस ने बुधवार को बड़ागांव के ही निवासी दीनानाथ, उसके पुत्र रोहित प्रताप उर्फ रिंटू व सत्य प्रकाश उर्फ टिंकू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, जयप्रकाश अकेला था। एक बहन अपनी ससुराल दलजीत सराय गांव में रहती है। दीनानाथ मूल रूप से देवरिया जिले का है, लेकिन बचपन से ही अपने बहनोई रामविलास के साथ बड़ागांव में रहने लगा। यहीं जयप्रकाश से उसकी दोस्ती हो गई। जयप्रकाश ने उसे जमीन दी और उसके अवैैध संबंध दीनानाथ की पत्नी से हो गए थे।
विज्ञापन



जयप्रकाश ने अपनी संपत्ति दीनानाथ, उसकी पत्नी व बेटों को देने की बात कही थी। उसने सीमेंट ईंट कारखाना लगाने के लिए दीनानाथ को अपनी जमीन दी थी और उसी कारखाने के बगल में धर्मकांटा खोलने के लिए अपने नाम जमीन खरीद ली। इसका दीनानाथ ने विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया। जयप्रकाश ने अपनी संपत्ति अपने भांजे धर्मेन्द्र वर्मा के नाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर 20 फरवरी की रात दीनानाथ ने पुत्र रोहित व सत्यप्रकाश के साथ मिलकर ईंट कारखाना में सोते समय जयप्रकाश की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दीनानाथ की ओर से पुलिस से अपनी पत्नी को जयप्रकाश की पत्नी बताया व मृतक की बहन सावित्री उर्फ कालिंदी के नाम वरासत होने से रोकने के लिए खुद को वारिस बताकर आपत्ति दायर की गई थी। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि संपत्ति के लालच में दीनानाथ व उसके पुत्रों ने हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed