फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jan Arogya Mela held at 57 health centers

57 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा जन आरोग्य मेला

Mon, 22 Feb 2021 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela held at 57 health centers
बाराबंकी। पीएचसी दहिला पर दवा लेने आए सरैयां के चंद्रभान (63) को देखते ही यहां पर मौजूद डॉक्टर प्रणव ने कहा कि दादा आप तो पहले से काफी बेहतर दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टर की यह बात सुनकर चंद्रभान ने हाथ जोड़कर जवाब दिया, साहेब सब आप कि किरपा है। पिछली बार आपय न जाने कौन दवाई लिख दीये रहव, वही से हम चंगे होई गएन।
विज्ञापन

यह सुनकर मौके पर मौजूद अन्य लोग भी चंद्रभान का चेहरा देखने लगे। इसके अलावा सर्दी, बुखार और जुकाम से पीड़ित कई मरीज भी आए जिन्हें चिकित्सकों ने देेेखा और दवाई दी। वहीं सीमएओ ने सात अस्पतालों का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद चिकित्सकों को दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को मरीजों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान 3097 मरीज देखे गए। इनमें पुरुषों की संख्या 1052 तो महिलाओं की संख्या 1499 और बच्चों की संख्या 546 रही। दहिला पीएचसी पर दवा लेने आए सरैयां गाव के चंद्रभान को देखकर डॉ. प्रणव ने कहा कि आप तो पहले से काफी स्वस्थ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर चंद्रभान ने कहा कि साहेब आप कि किरपा है पिछली बार आपय न जाने कौन दवाई लिख दीये रहव वही से हम चंगे होई गएन। अब क्या दिक्कत हैं, साहेब अब ठीक हन बस थोड़ी हरारत रहत है। चिकित्सक ने दवाई लिखते हुए कहा कि मौसम बदल रहा है सेहत का ध्यान रखिए।
इस दौरान अरविंद ने आंख में दर्द, काव्या ने पैर में चोट, शशांक ने दाना निकलने, रामरती और सुखराज ने सांस रोग की शिकायत की। वहीं मोतिकपुर पीएचसी पर दवा लेने आई शिवानी, सलमा बानो, सईदा ने बताया कि वे कई दिनों से सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं जिस पर मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. वंदना सिंह ने देखा और दवाएं लिख दी। कहा कि तीन दिन बाद अस्पताल में आकर फिर दवा ले लेना।
स्वास्थ्य मेले में दवा लेने आए करीब 262 पात्रों के आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। मेेले में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए 150 चिकित्सकों और 532 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। इस दौरान 356 लोगों की कोरोना जांच की गई तो कब्ज के 364 मरीज देखे गए। इस दौरान शुगर के 134, त्वचा रोग के 394 मरीज दवा लेने के लिए आए। मेले में टीबी के 20, खून की कमी के 83, हाइपरटेंशन के 62 समेत कई प्रकार की बीमारियों के मरीज देखे गए और दवाएं दी गईं।

सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 3097 मरीज देखे गए, उन्हें दवाएं भी दी गईं। मैंने कोटवा सड़क, गाजीपुर, खजुरी, कोटवाधाम, महमूदाबाद, उधौली और दादरा पीएचसी का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed