फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jamuria drain will be cleaned, will get relief from waterlogging

Barabanki News: जमुरिया नाले की होगी सफाई, जलभराव से मिलेगी निजात

Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jamuria drain will be cleaned, will get relief from waterlogging
बाराबंकी। जमुरिया नाले की सफाई को लेकर तैयारियां फिर शुरू कर दी गई हैं। जमुरिया नाले के साफ होने से शहर के कई मोहल्लाें को बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। जमुरिया नाले में जलनिकासी न होने की वजह से इस वर्ष बारिश के दौरान शहर में बाढ़ आ गई थी। शहर में ऐसे हालत पहली बार हुए कि पटेल तिराहे पर हाईवे पर चार दिनों तक आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया।
विज्ञापन



शहर का ऐसा कोई मोहल्ला नहीं बचा था, जहां पानी न पहुंच गया हो। लोगों की दुकानों और घरों तक में पानी भर जाने की वजह से करोड़ों का नुकसान भी हुआ था। डीएम ने इस समस्या का हल निकालने के लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश वर्मा को लगाया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मंगलवार को इसको लेकर बैठक होगी। इसके बाद आगे पूरी कार्य योजना बनाकर डीएम के समक्ष पेश की जाएगी। डीएम से अनुमोदन के बाद फाइल को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा, अनुमति मिलने के बाद जमुरिया की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन




मकानों को हटाना होगा बड़ी चुनौती
जमुरिया नाले के दोनों ओर करीब 45 मकान बने हुए हैं। इसके अलावा 108 लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर के बाउंड्री भी बना रखी है। इन्हे अवैध कब्जा हटाने के लिए कई बार तहसील प्रशासन नोटिस दी, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हो सकी। ऐसे में जमुरिया की सफाई से पहले इन मकानों और अवैध कब्जों को हटाना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश के दौरान शहर के कई मोहल्लों में जलभराव होने से यहां के लोगों को काफी दिक्कतें होती है। इस समस्या का हल निकालने के लिए जमुरिया नाले की साफ-सफाई कराई जाएगी। इसका जिम्मा अधिशासी अभियंता सिंचाई को सौंपा गया है।
सत्येंद्र कुमार, डीएम, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed