फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jammers installed at examination centers

Barabanki News: परीक्षा केंद्रों पर लगे जैमर, मोबाइल के इस्तेमाल पर रहेगा प्रतिबंध

Sat, 17 Feb 2024 03:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 17 Feb 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Jammers installed at examination centers
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सिपाही भर्ती परीक्षा शनिवार व रविवार को 22 केंद्रों पर होगी। इसमें चार पालियों ने 42,912 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र व उसके आसपास मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केंद्रों पर जैमर लग गए हैं। केंद्र पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की फोटो, फिंगरप्रिंट व आई स्कैन कराया जाएगा।
विज्ञापन



परीक्षा में सॉल्वर गैंग की सेंधमारी रोकने के लिए पुलिस की तमाम खुफिया एजेंसियां सक्रिय कर दी गई हैं। सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों को आठ सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे। केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ तमाम सुरक्षा कर्मी व अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। अनुमन्य अधिकारी के अलावा कोई भी शिक्षक, चपरासी या अन्य स्टाफ मोबाइल नहीं रखेगा।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को हिदायत दी गई है कि परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि उनका फोटो, फिंगर प्रिंट व आई स्कैन कराया जा सके। इसके बाद ही केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले ही प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। सुबह की शिफ्ट वाले अभ्यर्थियों को 9.30 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट वालों को 2.30 बजे तक ही इंट्री मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए एडीएम व डीआईओएस को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी करा ली गई हैं। सुचितापूर्ण ढंग से नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।





बंद रहेंगे साइबर कैफे व फाेटोस्टेट की दुकानें
केंद्रों के आधा किमी की परिधि में साइबर कैफे व फोटोस्टेट की दुकानें नहीं खुलेंगी। लाइब्रेरी से लेकर पुस्तक विक्रेताओं की दुकानें भी बंद रहेंगी। केंद्र की 100 मीटर परिधि में धारा 144 लागू रहेगी, इसलिए अगर कहीं भीड़ लगी पाई गई तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।




ये ले जाएं साथ
परीक्षार्थियों को बिना एडमिट कार्ड के इंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड के साथ अपने दो रंगीन फोटो भी साथ ले जाएं। जिन लोगों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वह uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना फोटो आईडी जैसे आधारकार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड जो वैलिड है, उसको अपने साथ लेकर जाएं। शंका होने पर आधारकार्ड से ओटीपी सत्यापन कराया जा सकता है। परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट और उसके गोले भरने के लिए केवल काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन इस्तेमाल करना है। निर्देशों के मुताबिक अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान गोलों को मिटाने या दोबारा भरने की कोशिश न करें।




बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए शहर से देवा, जहांगीराबाद, निंदूरा, सतरिख व फतेहपुर जाने के लिए सुबह छह बजे से ही बसें चलाई जाएंगी। एआरएम सुधा ने बताया कि इन रूटों की बसों के फेरे बढ़ाए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिन रूटों पर यात्री कम होंगे, उनका रूट डायवर्ट कर परीक्षा स्थलों की ओर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed