{"_id":"60a018568ebc3e1edb570bfa","slug":"jail-visit-barabanki-news-lko5781992151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट की घटना के बाद अफसरों ने खंगाली जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट की घटना के बाद अफसरों ने खंगाली जेल
विज्ञापन
बाराबंकी। चित्रकूट जेल में गोलीबारी की वारदात के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार को डीएम व एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ जेल की चेकिंग की। हालांकि यहां कोई संदिग्ध वस्तु बरामद न होने की बात अफसरों ने बताई है। वहीं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जेल की सुरक्षा भी चाक चौबंद करने की तैयारी की जा रही है।
चित्रकूट जेल में हुए गैंगवार में तीन बंदियों की हत्या के बाद प्रदेश की समस्त जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में अब जिला कारागार में भी व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। इसके लिए शनिवार को डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी यमुना प्रसाद, सीओ सिटी सीमा यादव, डिप्टी कलेक्टर तान्या, डिप्टी कलेक्टर सचिन वर्मा व अन्य जनपदीय अधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी अधिकारियों द्वारा कारागार की उच्च सुरक्षा बैरक, क्वारन्टाइन बैरक, पाकशाला, कारागार चिकित्सालय, महिला बैरक व अन्य बैरकों का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस बल द्वारा बन्दियों एवं बैरकों की विधिवत तलाशी करायी गयी।
तलाशी के दौरान बैरकों में व बन्दियों के पास कोई निषिद्ध वस्तु बरामद नहीं हुई तथा बन्दियों द्वारा किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं बतायी गयी। डीएम व एसपी द्वारा कोविड-19 के बचाव के लिए कारागार प्रशासन द्वारा किये गये प्रयासों व उपायों का भी निरीक्षण किया गया। सभी बन्दियों द्वारा मास्क लगाये जाने व कारागार की साफ-साफाई व्यवस्था की सराहना भी की। एसपी ने बताया कि जेल में निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों से अंदर की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस मौके पर जेल अधीक्षक एचबी सिंह उपस्थित रहेे।