फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   it was discovered that groom a transgender man before wedding In Barabanki

बिन दुल्हन लौटी बरात: विदाई से पहले खुला दूल्हे का ऐसा राज, पलट गई सारी कहानी; दबे पांव नौ दो ग्यारह हुए बराती

Sat, 14 Feb 2026 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 08:20 PM IST
सार

बाराबंकी में विदाई से पहले पता चला कि दूल्हा किन्नर है। फिर क्या था शादी समारोह में हंगामा मच गया। किन्नरों ने दूल्हे को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। घंटों ड्रामा चला। बराती दबे पांव नौ दो ग्यारह हो गए। फिर, बिना दुल्हन बरात लौट गई। 

विज्ञापन
it was discovered that groom a transgender man before wedding In Barabanki
डेमो इमेज - फोटो : Freepik

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात में शनिवार सुबह हंगामा खड़ा हो गया। विदाई से पहले पता चला कि दूल्हा किन्नर है। यह जानकारी के मिलते ही अधिकांश बराती और दूल्हे पक्ष के लोग मौके से भाग खड़े हुए। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसकी मां को धर लिया।
विज्ञापन


लड़की के पिता के अनुसार, उनकी पुत्री का विवाह चार महीने पहले दिलौना निवासी बालचंद के पुत्र रिशु के साथ तय हुआ था। दो महीने पूर्व वरीक्षा और दिखाई की रस्में पूरी हो चुकी थीं और विवाह की तारीख 13 फरवरी निर्धारित थी। 
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार बारात आई और विवाह की रस्में संपन्न हुईं। शनिवार सुबह कुछ किन्नर वहां पहुंचे और दूल्हे को अपने समुदाय का बताते हुए उसे साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। यह बात पता चलते ही लड़की पक्ष स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही यह जानकारी सामने आई, बाराती तुरंत वापस लौट गए। लड़की पक्ष ने ग्राम प्रधान के माध्यम से दूल्हे के परिजनों को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक कोई नहीं पहुंचा। स्थिति स्पष्ट न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के मध्य पंचायत कराकर मामला सुलझाने की कोशिश की।


देर शाम लड़के का मामा पहुंचे और आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया, जिसके बाद बारात वापस चली गई। कोठी थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलने पर दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed