{"_id":"693dd1350751f46053022afb","slug":"irrelevant-trades-will-be-closed-food-and-agro-processing-will-be-started-barabanki-news-c-315-1-brp1005-153936-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बंद होंगे अप्रासंगिक हो चुके ट्रेड, फूड व एग्रो प्रोसेसिंग की होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बंद होंगे अप्रासंगिक हो चुके ट्रेड, फूड व एग्रो प्रोसेसिंग की होगी शुरुआत
Sun, 14 Dec 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
श्याम यादव
बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अब समय के साथ अप्रासंगिक हो चुके ट्रेडों को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। युवाओं की घटती रुचि और लगातार खाली रह रही सीटों को देखते हुए पेंटर, प्लम्बर जनरल और सरफेस ऑर्नामेंटेशन टेक्नीशियन जैसे ट्रेडों को समाप्त किए जाने की शासन से सिफारिश की गई है।
प्रवेश सत्र के दौरान इन ट्रेडों में अपेक्षित दाखिला न होने के कारण अधिकतर सीटें खाली रह जाती हैं। वहीं, बदलते औद्योगिक परिदृश्य में युवा अब आधुनिक और रोजगारपरक ट्रेडों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में संस्थान प्रशासन ने समीक्षा के बाद तीन से अधिक अनुप्रयोगी ट्रेडों को बंद करने की संस्तुति की है। आईटीआई में फूड प्रोसेसिंग और एग्रो प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े नए ट्रेड शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। मौजूदा समय में युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप टाटा कौशलम केंद्र के माध्यम से आधुनिक तकनीकों रोबोटिक्स, थ्री-डी प्रिंटिंग, प्रोग्रामिंग, ऑटोमेशन, एडवांस सीएनसी, मैन्युफैक्चरिंग कंट्रोल एंड ऑटोमेशन इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं को कृषि आधारित उद्योगों से जोड़ने और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फूड प्रोसेसिंग और एग्रो प्रोसेसिंग सेक्टर में नए ट्रेड शुरू किए जाने की योजना है। इससे प्रशिक्षण के बाद रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। संवाद
वर्जन-
आईटीआई में युवाओं की रुचि और उद्योगों की वर्तमान मांग को ध्यान में रखते हुए तीन पुराने व अनुप्रयोगी ट्रेडों को समाप्त करने तथा नए रोजगारपरक ट्रेड शुरू करने की संस्तुति शासन को भेजी गई है। प्रयास है कि युवाओं को ऐसे ट्रेडों में प्रशिक्षण मिले, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं और बदलते औद्योगिक परिदृश्य में बेहतर रोजगार उपलब्ध करा सकें।
विज्ञापन
— आशुतोष कुमार सिंह, नोडल प्रधानाचार्य, आईटीआई