{"_id":"658889a4b3011f2b48087c54","slug":"iram-college-team-won-the-final-and-became-champion-barabanki-news-c-315-1-slko1012-10422-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: इरम कॉलेज की टीम फाइनल जीत बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: इरम कॉलेज की टीम फाइनल जीत बनी चैंपियन
Mon, 25 Dec 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
सुबेहा (बाराबंकी)। पलिया में पशु मेला व नुमाइश में महिला कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इरम इंटर कॉलेज जहांगीराबाद की टीम चैंपियन बनी। कबड्डी के चार मुकाबले हुए।
रविवार को महिला कबड्डी प्रतियोगिता में पहला मैच वारसी इंटर कॉलेज देवा व रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज मसौली के बीच हुआ। सात अंकों के मुकाबले 15 अंकों की बढ़त बनाकर वारसी इंटर कॉलेज देवा की टीम विजयी हुई। वारसी इंटर कॉलेज देवा दूसरा मैच हार गई और इरम इंटर कॉलेज ने 16 के मुकाबले 35 अंक प्राप्त कर बड़ी जीत दर्ज की।
इरम इंटर कॉलेज ने रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज मसौली को 11 के मुकाबले 28 अंक प्राप्त कर जीत लिया। फाइनल मैच में वारिसी इंटर कॉलेज देवां को 12 के मुकाबले 17 अंक प्राप्त कर इरम इंटर कॉलेज की टीम चैंपियन चुनी गई। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मनोज चौधरी, कोच रियाज अहमद, दिवाकर अवस्थी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। रामदेव सिंह व किन्नर मौसम दीक्षित ने विजयी टीम को ट्राफी प्रदान की। सीवीओ अतुल कुमार अवस्थी व सीओ जेएन अस्थाना ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जावेद आलम, पूर्व विधायक राममगन रावत मौजूद रहे।