फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   investigation team

जांच के लिए टीम गठित, अधीक्षक से जवाब तलब

Sat, 14 Aug 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
investigation team
बाराबंकी। एंबुलेंस न मिलने से हुई गर्भवती की मौत मामले की जांच एसीएमओ के नेतृत्व में गठित की टीम करेगी। सीएमओ ने इस मामले में सीएचसी जैदपुर के अधीक्षक से भी जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

जैदपुर क्षेत्र के मीनापुर मजरे मौथरी निवासी मनोरथ अपनी पत्नी श्रीमती (32) को प्रसव पीड़ा पर बृहस्पतिवार को सीएचसी ले गया था। जहां हालत गंभीर होने पर जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया। मनोरथ की माने तो एंबुलेंस के लिए फोन कॉल की गई लेकिन एक घंटा बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली। जिस एंबुलेंस को भेजने की बात कही जा रही थी वह अस्पताल के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन

जब परिवारीजनों ने चालक से बात की तो उसने बताया कि एंबुलेंस में डीजल ही नहीं है। यह सुन परिवारीजनों के होश उड़ गए और वह निजी वाहन की तलाश में जुट गए लेकिन तब तक गर्भवती की मौत हो चुकी थी। अमर उजाला ने इस खबर को शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी ने खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमओ को दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि इस मामले में एंबुलेंस कंपनी की लापरवाही उजागर हुई है। इसको लेकर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती की मौत मामले में एसीएमओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी गई है। सीएचसी अधीक्षक की लापरवाही पाए जाने पर जवाब तलब किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी मिलेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed