{"_id":"680e7c70293bc303fa03fea4","slug":"investigation-of-medical-stores-operating-outside-chc-begins-barabanki-news-c-315-1-slko1014-138114-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सीएचसी के बाहर चल रहे मेडिकल स्टोरों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सीएचसी के बाहर चल रहे मेडिकल स्टोरों की जांच शुरू
Mon, 28 Apr 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सीएचसी टिकैतनगर के बाहर सरकारी जमीन पर संचालित मेडिकल स्टोरों की जांच शुरू हो गई है। इससे मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप है। संचालकों ने मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई रोकने के लिए दौड़भाग भी शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को सीएचसी टिकैतनगर का निरीक्षण किया था। इस दौरान उजागर हुआ था कि सीएचसी के संचालित मेडिकल स्टोर सरकारी स्वामित्व में बंजर में दर्ज जमीन पर अवैध तरह से बने हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिया था। डीएम के आदेश के बाद औषधि निरीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यहां पर सीएचसी गेट के पास तीन और सड़क के दूसरे छोर पर एक तरफ चार मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं।
आरोप है कि सीएचसी के चिकित्सकों की सांठगांठ से ही इन मेडिकल स्टोरों का संचालन हो रहा है। यहां चिकित्सकों द्वारा रोक के बाद भी कमीशन के चक्कर में मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की जगह बाहर की महंगी ब्रांडेड दवाएं लिखी जाती हैं। ऐसे चिकित्सकों को भी चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि सीएचसी के बाहर संचालित मेडिकल स्टोरों की जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को कार्रवाई की संस्तुति के साथ सौंपी जाएगी।