फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Investigation conducted on court orders, height of young man increased

Barabanki News: कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, बढ़ गई युवक की लंबाई

Thu, 20 Feb 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 20 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Investigation conducted on court orders, height of young man increased
बाराबंकी। पुलिस भर्ती के दौरान अभ्यर्थी की लंबाई कम मापे जाने का मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा की गई जांच में युवक की लंबाई ज्यादा निकली। पुलिस लाइन में 23 जनवरी को भर्ती के लिए सुल्तानपुर जिले के रहने वाले उत्कर्ष यादव की लंबाई निर्धारित माप से कम बताकर, भर्ती से बाहर कर दिया गया था। इसके बावजूद उत्कर्ष ने हार नहीं मानी और हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने दोबारा माप कराने का आदेश पुलिस भर्ती बोर्ड को दिया। मेडिकल बोर्ड की जांच में उत्कर्ष की लंबाई निर्धारित से 1.1 सेंटीमीटर ज्यादा बढ़ गई। माप के बाद उत्कर्ष काफी खुश है। उत्कर्ष ने बताया कि पुलिस में भर्ती के लिए लंबाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित है। भर्ती प्रक्रिया के समय 167.5 सेंटीमीटर बताकर उसे भर्ती से बाहर कर दिया गया था। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के सामने गुहार लगाने के बाद भी किसी ने उसकी दोबारा माप नहीं कराई। विवश होकर न्याय पाने के लिए न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर सीएमओ द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड ने 18 फरवरी को जांच की तो लंबाई निर्धारित मानक से ज्यादा निकली। लंबाई नापने वाली मशीन के सत्यापन के लिए वरिष्ठ बांट-पाप निरीक्षक श्रीकृष्ण मिश्र को भी बुलाया गया था। उन्होंने मशीन का सत्यापन किया तब उत्कर्ष की माप ली गई।
विज्ञापन

उत्कर्ष सुल्तानपुर जिले के थाना कूरेभार के ग्राम भटपुरा का निवासी और स्नातक अंतिम वर्ष का छात्र है। उसके पिता रविशंकर दुबई में नौकरी करते हैं। गांव में वह अपनी मां व छोटे भाई के साथ रहता है। सीएमओ डा. अवधेश कुमार यादव ने कहा कि मेडिकल बोर्ड में उत्कर्ष यादव की लंबाई फिर से मापी गई है। लंबाई संबंधी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट को भेजी जाएगी रिपोर्ट
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उत्कर्ष की लंबाई की जांच हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा कराई गई है। जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी जाएगी।
दिनेश कुमार सिंह, एसपी बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed