{"_id":"68c9c61109755732dd0e3b42","slug":"investigation-begins-into-the-death-of-a-dengue-infected-youth-barabanki-news-c-315-1-slko1014-147821-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डेंगू संक्रमित युवक की मौत के मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डेंगू संक्रमित युवक की मौत के मामले की जांच शुरू
Wed, 17 Sep 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सीएमओ के निर्देश पर डेंगू संक्रमित युवक की इलाज के दौरान हुई मौत और परिजनों द्वारा लगाए गए इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप की जांच एसीएमओ ने शुरू कर दी है। उन्होंने अस्पताल संचालक से युवक के इलाज संबंधी सभी अभिलेख मांगते हुए परिजनों को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।
सदर तहसील के प्रतापगंज निवासी पंकज यादव (38) को तेज बुखार के बाद परिजनों ने इलाज के लिए आंबेडकर छात्रावास के निकट संचालित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। संचालक ने परिजनों को बताया कि जांच में डेंगू और मलेरिया की पुष्टि हुई है मरीज की हालत गंभीर है। इलाज के दौरान ही सोमवार को पंकज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने मामले की जांच एसीएमओ डॉ. एलबी गुप्ता को सौंपी है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि अस्पताल संचालक से अभिलेख तलब करने के साथ पूछा गया है कि यदि मरीज डेंगू संक्रमित था, तो इसकी सूचना विभाग को क्यों नहीं दी गई। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। (संवाद)