फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Insurance done while making KCC, now give compensation

केसीसी बनाने के दौरान किया बीमा, अब दें मुआवजा

Mon, 17 Oct 2022 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Insurance done while making KCC, now give compensation
सिद्धौर (बाराबंकी)। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) की पंचायत रविवार को कोठी कस्बे में हुई। इसमें पहाड़ापुर घाट पर पुल बनने व बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा मिलने का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

पंचायत में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिनके किसान क्रेडिट कार्ड बने हैं और फसल बारिश में बर्बाद हो चुकी है, उन्हें बीमा का लाभ मिलना चाहिए। क्योंकि केसीसी बनाने के साथ ही बीमा भी किया गया है। यदि बैंक मुआवजा दिलाने में दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने गोमती नदी पर पहाड़ापुर घाट के पास पुल बनाने की मांग को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी ने कहा कि छुट्टा मवेशियों से किसानों को राहत पहुंचाई जाए। युवा जिलाध्यक्ष देशराज वर्मा सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित इस पंचायत में जय जवान जय किसान के नारे लगे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता तारा सिंह, दुर्गा सिंह महेंद्र वर्मा, जगरूप राम बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed