फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   inspection

केंद्रीय टीम ने किया विकास कार्यों का सत्यापन

Sat, 24 Oct 2020 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
inspection
बाराबंकी। भारत सरकार की टीम के अधिकारियों ने शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का सच देखा। कमियां दिखने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम के सदस्य आरएनपी सिंह ने खंड विकास अधिकारी कमलेश कुमार के साथ ग्राम पंचायत बदोसराय में पांच सूत्रीय कार्यक्रम का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर, तालाब, पौधरोपण, इंटर लॉकिंग के कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह, पेंशन, मनरेगा के जॉब कार्डों का सत्यापन तथा पौधरोपण स्थल को देखा। इसके पश्चात स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रीता और पांच-पांच पेंशन तथा जॉबकार्ड धारकों से केंद्रीय टीम के नेशनल लेवल अधिकारी आरएनपी सिंह ने बात कर पासबुक की अपडेट देखी। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम पंचायत बरोलिया में भी विकास संबंधी कार्यों का सच देखा। इस दौरान जिन पात्रों के पेंशन न मिलने की शिकायतें आईं उसको लेकर अधिकारियों ने संबंधितों केे आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed