{"_id":"5ed143328ebc3e90a17590e1","slug":"inspection-barabanki-news-lko523637641","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से निपटने की सुस्त तैयारियो पर भड़के डीएम, कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से निपटने की सुस्त तैयारियो पर भड़के डीएम, कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू की तराई में बसे गांवों में बाढ़ की तबाही से बचाव कार्यों का सच जानने पहुंचे डीएम काम बंद देख भड़क गए। उन्होंने समय पर काम पूरा न होने पर बाढ़ खंड के अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों को शनिवार से मुआवजा वितरण का आश्वासन देकर मनाया और अपने सामने ठप पड़े काम को शुरू कराया। कोठरी गौरिया के पास सरयू में कटान देख इसे रोकने के लिए कटर व स्पर निर्माण कराने के निर्देश भी बाढ़ खंड के अधिकारियों को दिए। वहीं अलीनगर-रानीमऊ तटबंध के बचाव को बंद स्पर निर्माण को जल्द पूरा कराने के निर्देश बाढ़ क्षेत्र के अधिशाषी अभियंता को दिए।
जिले में सरयू की बाढ़ तीन तहसील क्षेत्र के करीब ढाई-तीन सौ गांवों में तबाही मचाती है। सरयू में नेपाल से पानी छोड़ने के बाद बाढ़ के हालात 15 जून से पैदा होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में एक पखवारे पहले ही शुक्रवार को सरयू नदी के किनारे कराए जा रहे स्पर निर्माण का सच जानने डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी पहुंचे। उनके साथ बाढ़ खंड के अधिशाषी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज व एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रतिपाल सिंह मौजूद रहे।
डीएम बाढ़ से निपटने की सुस्त तैयारियां देख भड़क उठे।
बाढ़ क्षेत्र के अधिकारियों को समय से काम पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं स्पर निर्माण में मुआवजे को लेकर नाराज ग्रामीणों को शनिवार से मुआवजा देने की बात कहकर मनाया। उसके बाद अपने सामने ही अलीनगर-रानीमऊ तटबंध के बचाव को लेकर स्पर निर्माण का बंद काम शुरू कराया। इसके बाद उन्होंने सरयू तट पर स्थित ग्राम टेपरा व कोठरी गौरिया के समीप कटान स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुस्त बचाव कार्यों को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
वहीं बाढ़ खंड के अधिशाषी अभियंता को कहारन पुरवा, सनांवा, टेपरा, भौंरीकोल तथा कोठरी गौरिया में बाढ़ से बचाव को लेकर अभी से कार्य शुुरू कराने के आदेश दिए। डीएम का आदेश मिलते ही बाढ़ खंड के अवर अभियंता धनंजय तिवारी व अंकित सिंह ने ठप पड़े बचाव कार्यों को शुरू करवाया। इसके ूाद डीएम ने कोठरी गौरिया सरयू नदी के कटान स्थल पर पहुंचकर रानीमऊ-अलीनगर तट बांध का निरीक्षण किया। कोठरी गौरिया गांव के पास हो रहे कटान को देख डीएम ने उसे रोकने के लिए कटर व स्पर निर्माण के अनुरक्षण कार्य तत्काल कराने के निर्देश बाढ़ खंड के अधिकारियों को दिए।