फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   injured

श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, 23 घायल

Sun, 02 Feb 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
injured
बाराबंकी। समर्थ साईं जगजीवन साहेब की तपोस्थली कोटवाधाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक (डीसीएम) रविवार सुबह पलट गया। इस हादसे में ट्रक पर सवार 23 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक में महिलाओं व बच्चों समेत करीब 80 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गोंडा के खरगूपुर से ट्रक पर सवार होकर करीब 80 लोग बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में समर्थ साईं जगजीवन साहब की तपोस्थली कोटवाधाम दर्शन करने आए थे। रविवार सुबह लौटते समय बदोसराय-टिकैतनगर मार्ग स्थित कोटवाधाम गन्ना तौल केंद्र के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। इस हादसे से ट्रक में सवार लोगों में कोहराम मच गया। आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े और कई लोगों को ट्रक से बाहर निकला। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में अनीता, मीना देवी, राजेंद्र शुक्ला, शकुंतला, कृष्णावती, सुषमा देवी, राममूर्ति, सियाराम, श्यामलाल, फूलमाता, तुलसीराम, नीलम, तारादेवी, बड़का, कलावती, छविलाल, रामछत्तर, जगजीवन, रमापति, रामसंपत, दीपक सोनकर, माता प्रसाद सहित 23 लोग घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में कलावती, तुलसीराम, फूलमता, राम सवारी व बड़का को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएसआई रविंद्र यादव ने बताया कि कई घायलों को उपचार के उपरांत उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed