फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Industrial corridor will take off in the new year.

Barabanki News: नए साल में परवान चढ़ेगा औद्योगिक कॉरिडोर

Mon, 01 Jan 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 01 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Industrial corridor will take off in the new year.
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के करीब औद्योगिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई दर निर्धारण समिति की रिपोर्ट पर स्वीकृति होते ही शुरू हो जाएगी। कॉरिडोर में औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने पर क्षेत्र में विकास को गति व रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के करीब औद्योगिक कॉरिडोर बनाकर क्षेत्र में विकास व रोजगार को बढ़ावा देने की शासन की कवायद तीन साल से चल रही है। पहले बारा फिर खरसतिया के पास कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव किसानों के विरोध के चलते परवान नहीं चढ़ सका था, लेकिन डीएम सत्येंद्र कुमार की पहल पर अब औद्योगिक कॉरिडोर का सपना साकार होने को है। बम्हरौली, सतरही, अंदऊमऊ, बहरामपुर, पेचरुआ की एक्सप्रेसवे के करीब 243.2 हेक्टेयर भूमि का चिह्नांकन कर सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन


जिला दर निर्धारण समिति की रिपोर्ट कमिश्नर अयोध्या को भेजी गई थी, जहां से स्वीकृति मिलने पर यूपीडा को भेजी जाएगी। कॉरिडोर निर्माण से जुड़े अधिकारियों की मानें तो जल्द ही किसानों से भूमि की रजिस्ट्री कराने का कार्य शुरू हो जाएगा। औद्योगिक कॉरिडोर के निर्माण से क्षेत्र में परिवहन व सड़कों में सुधार सहित अन्य विकास कार्य होने तथा रोजगार के अवसर बढ़ने को लेकर युवा उत्साहित हैं। एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि नए साल के पहले महीने में ही औद्योगिक कॉरिडोर के लिए भूमि की रजिस्ट्री कराना शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed