फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Industrial corridor will be developed in 50 hectares, industries will be set up

Barabanki News: 50 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक कॉरीडोर, लगेंगे उद्योग

Sat, 27 Jul 2024 05:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 27 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Industrial corridor will be developed in 50 hectares, industries will be set up
 बाराबंकी के हैदरगढ़ से होकर गुजरा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हाईवे।
बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में औद्योगिक कॉरीडोर के स्थापना की कवायद शुरू हो गई है। यहां चरणबद्ध ढंग से 50-50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अवस्थापना संबंधी कार्य कराए जाएंगे। शासन के निर्देश पर यूपीडा व जिला प्रशासन ने पहले चरण के लिए मास्टर प्लान बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के साथ लखनऊ, सुल्तानपुर, आजमगढ़ और गाजीपुर में औद्योगिक गलियारे की स्थापना को मंजूरी दी थी। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को औद्योगिक कॉरीडोर के लिए जमीन अधिग्रहण से लेकर अवस्थापना कार्यों का जिम्मा दिया गया। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के बम्हरौली, सतरही, अंदऊमऊ, बहरामपुर व पेचरुवा में चिह्नित 245 हेक्टेयर के सापेक्ष अब तक 68 हेक्टयर जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। इसी के साथ 50 हेक्टेयर में औद्योगिक कॉरीडोर बनाने की कवायद शुरू की गई है। जल्द ही यहां अवस्थापना संबंधी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, सड़क इत्यादि मुहैया कराई जाएंगी। फिर उद्यमियों को जमीनों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


पूरब से पश्चिम तक रहेगी कनेक्टिविटी
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का औद्योगिक गलियारा पूर्वी से पश्चिमी सीमाओं तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर के साथ बुंदेलखंड, आगरा लखनऊ व गंगा एक्सप्रेसवे तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिखेगा प्लग एंड प्ले मॉडल
हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में नए स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए प्लग एंड प्ले मोड पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने पर जोर दिया। औद्योगिक गलियारे में प्लग एंड प्ले मॉडल पर उद्याेगों की स्थापना को बढ़ावा मिल सकेगा।



पहले चरण में 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर औद्योगिक गलियारा विकसित करने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए मास्टर प्लान बनाकर यूपीडा के सहयोग से कार्य कराए जाएंगे।
- सत्येंद्र कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed