फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Industrial area will be equipped with CCTV cameras, ramps will be built

Barabanki News: सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा औद्योगिक क्षेत्र, बनेंगे रैंप

Sat, 21 Oct 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 21 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Industrial area will be equipped with CCTV cameras, ramps will be built
बाराबंकी। कुर्सी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किए जाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही दिव्यांगजनों के लिए रैंप, सार्वजनिक शौचालय बनाने और हाईमास्ट लाइट लगवाने को लेकर शासन स्तर से सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन


बीते दिनों यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक औद्योगिक क्षेत्र के भ्रमण पर आए थे। इस दौरान आईआईए के पदाधिकारियों ने उनसे कई मांगें की थीं, जिस पर उन्होंने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में शुक्रवार को यूपीसीडा की ओर से पत्र जारी कर कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र में डार्क स्पॉट का चिह्नांकन करने के लिए कहा गया है, जिससे आगामी दिनों में यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जा सकें। साथ ही दिव्यांगजनाें के लिए रैंप और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यूपीसीडा की ओर से यह अहम कदम उठाया गया है। उद्यमियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। आईआईए के पदाधिकारी प्रमित सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगने से क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ जाएगी। इसके अलावा शौचालय, रैंप आदि व्यवस्थाएं पूरी हाे जाने के बाद यहां किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रह जाएगी। इससे यहां लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed