फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   India of Gandhiji's dreams shown in rangoli

Barabanki News: रंगोली में दिखा गांधीजी के सपनों का भारत

Sun, 06 Oct 2024 04:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 06 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
India of Gandhiji's dreams shown in rangoli
देवा रोड ​स्थित गांधी भवन परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान रंगोली बनातीं छात्राएं। स्रोत-आ
बाराबंकी। शहर के देवा रोड स्थित गांधी भवन में शनिवार को महात्मा गांधी सप्ताह के पांचवें दिन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने गांधीजी के सपनों का भारत विषयक रंगोली बनाई। बच्चों ने भारत के मानचित्र पर महात्मा गांधी की तस्वीर बनाकर उसमें सुंदर रंग भरते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका सुधा वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रंगोली बनाने में आयूषी, विभा, अनुष्का, प्रज्ञा, सौम्या, निखिल, खुशबू, लक्ष्मी, भावना, तान्या, अर्पिता, दिशा व निदा ने सहयोग किया।
विज्ञापन


रंगोली जूनियर प्रतियोगिता में पायनियर मांटेसरी स्कूल, जीजीआईसी और अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज एवं सीनियर वर्ग में जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआईसी एवं पायनियर मांटेसरी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक राजनाथ शर्मा, दीपा तिवारी व आद्या शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed