फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Income tax teams descended upon the business premises of four mentha traders.

Barabanki News: चार मेंथा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की टीमों ने डेरा डाला

Wed, 28 Oct 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 28 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Income tax teams descended upon the business premises of four mentha traders.
मसौली में मेंथा कारोबारी के गोदाम पर जांच करती आयकर की टीम
बाराबंकी/सूरतगंज। जिले में मेंथा कारोबार से जुड़े चार कारोबारियों के प्रतिष्ठानों, गोदामों पर इनकम टैक्स की टीमों ने डेरा डाल दिया। सोमवार दोपहर से मंगलवार देर शाम तक मसौली, सूरतगंज, फतेहपुर, शहर व जहांगीराबाद क्षेत्र में टीमें कर चोरी का आकलन करती रहीं। इसे लेकर जिले के मेंथा कारोबारियों में हलचल है। जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी इसे शासन स्तर से हो रही कार्रवाई बता रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को ही आयकर विभाग की करीब दो दर्जन गाड़ियों व सुरक्षा बल के साथ आईं आयकर विभाग की टीमों ने जहांगीराबाद के चंदौली स्थित हर्बाेकेम इंडस्ट्रीज के मालिक आशीष गुप्ता और अखिलेश गुप्ता, फतेहपुर स्थित पर्श ट्रेडर्स के मालिक सचिन जैन और सूरतगंज स्थित उमाशंकर एंड संस के मालिक गिरिजा शंकर हयारण और उनके पुत्र व ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह के पति शेखर हयारण व अमन हयारण के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था।
विज्ञापन

रात में मसौली में कारोबारी प्रेमशंकर के प्रतिष्ठान पर भी टीम पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी जाने लगे तो टीम के सदस्यों ने रोक दिया। परिचय देकर टीम रजिस्टर व स्टॉक चेक कर रही थी। सोमवार देर रात जैदपुर के विधायक गौरव रावत वहां पहुंच गए। वह यह जानने गए थे कि मामला है क्या। हालांकि अधिकारियों से बात कर विधायक लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार रात नौ बजे तक सूरतगंज कस्बे में अधिकारी अभिलेखों की जांच में जुटे रहे। मसौली और चंदौली से टीमें देर शाम लौट गईं। इन दोनों जगहों पर करीब 24 घंटे तक दस्तावेज खंगाले गए। वहीं सिविल लाइन स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में इस कार्रवाई को लेकर कोई हलचल नहीं दिखी। एएसपी विवेक तिवारी ने बताया कि यह दूसरे विभाग का मामला है। लखनऊ से टीम जांच के लिए आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed