फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   income tax raid

लधानी ग्रुप की दो फैक्ट्रियों पर आयकर विभाग का छापा

Sat, 08 Oct 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
income tax raid
बाराबंकी। लधानी ग्रुप की सफेदाबाद व कुर्सी रोड स्थित फैक्टरी पर शुक्रवार की सुबह आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। छापे के दौरान यहां काम करने वाले सभी अधिकारियों का मोबाइल जमा करवाकर उन्हें रोक लिया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 7 बजे 10 अधिकारियों की टीम ने पुलिस के साथ फैक्टरी के भीतर अकाउंट, स्टोर और उत्पादन विभाग की चाबियां और कागजात कब्जे में ले लिए। दिनभर चली जांच में किसी को अंदर आने तक नहीं दिया गया और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी को बाहर जाने दिया गया। देर रात तक कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

अयोध्या हाईवे स्थित लधानी ग्रुप की वृंदावन बॉटलर्स फैक्टरी में शुक्रवार को आयकर विभाग के 10 अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम व चार पुलिस कर्मियों के साथ यहां पहुुंची। सबसे पहले फैक्टरी का गेट बंद करवा दिया। किसी को दोपहर तक बाहर नहीं निकलने दिया गया। श्रमिकों को बाद में आने जाने की छूट दी गई। आयकर अधिकारियों ने किसी को कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां अकाउंट, सिपिंग और प्रोडक्शन सेक्शन में एक-एक पर्ची व फाइलों की जांच की जा रही है। सबसे पहले यहां लोगों के फोन जमा करा लिए गए। इसी तरह कुर्सी रोड स्थित एसएलएमजी बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में भी कार्रवाई की जा रही है। मगर अधिकारिक पुष्टि के लिए कोई तैयार नहीं था। सूत्रों के मुताबिक, लधानी ग्रुप की देशभर में सभी संस्थानों पर आयकर की कार्रवाई एक साथ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed