{"_id":"6adfbbf025bc0105e4010871","slug":"income-tax-department-raids-premises-of-mentha-traders-barabanki-news-c-315-1-lu11010-182867-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मेंथा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मेंथा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा
Tue, 27 Oct 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में सोमवार शाम आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने सूरतगंज और फतेहपुर में दो मेंथा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों और आवास पर छापामारी की। देर रात तक इसे लेकर हलचल मची रही।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सूरतगंज में मेंथा ऑयल कारोबारी गिरजा शंकर के प्रतिष्ठान, गोदाम और आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छानबीन की। वहीं, फतेहपुर कस्बे के ब्राह्मणी टोला निवासी मेंथा कारोबारी सचिन जैन के आवास पर भी करीब एक दर्जन अधिकारी पहुंचे और विभिन्न अभिलेखों की जांच की।
दोनों स्थानों पर कार्रवाई के कारणों और जांच में सामने आए तथ्यों के संबंध में खबर लिखे जाने तक आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। एसडीएम रामनगर आकांक्षा और एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह ने छापामारी की जानकारी से इन्कार किया है।