फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   In Haidergarh, the process of persuading the rebels of BJP and SP started

Barabanki News: हैदरगढ़ में भाजपा व सपा के बागियों को मनाने की कवायद शुरू

Thu, 27 Apr 2023 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
In Haidergarh, the process of persuading the rebels of BJP and SP started
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। नगर पंचायत हैदरगढ़ व सुबेहा में अध्यक्षी के टिकट पर मचे घमासान को लेकर मान मनौव्वल का दौर चल रहा है। बागी होने के बाद निर्दल नामांकन करने वालों से पार्टी के बड़े नेता संपर्क साध रहे हैं। भाजपा का मामला प्रदेश अध्यक्ष के दरबार तक पहुंच गया है, वहीं सपा के पूर्व विधायक ने बृहस्पतिवार को कोई फैसला लेने की बात कहकर माहौल और गर्मा दिया। हैदरगढ़ नगर पंचायत में भाजपा व सपा से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनने के लिए शुरू से ही जबरदस्त होड़ रही। टिकट नहीं मिलने से आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय दावेदारी कर पार्टी की चिंता बढ़ा दी है। मामला प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचने के बाद मंगलवार शाम भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश व विधायक दिनेश रावत कस्बे के मोहल्ला पूरे मित्तई निवासी आलोक तिवारी, मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी भानु प्रताप पाठक, मोहल्ला कोठी में हरीशंकर व पंकज अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। टिकट नहीं मिलने पर चारों ने निर्दलीय नमांकन किया हैं। इनमें से दो प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने की चर्चा है जबकि अन्य ने समय मांगा है। वहीं, सपा में नामांकन के आखिरी घंटे में प्रत्याशी बदले जाने से आक्रोशित पप्पू सिद्दीकी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इनके समर्थन में पूर्व विधायक राममगन रावत, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष परशुराम यादव समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता दो दिन पहले पार्टी से त्यागपत्र की पेशकश कर चुके है। राममगन रावत का कहना है कि हमने दो दिन इंतजार करने की बात कही थी। बृहस्पतिवार को फैसला लिया जाएगा। उधर, सुबेहा नगर पंचायत से भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रणवीर सिंह मोनू के आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष व विधायक ने पहुंच कर समझाने का प्रयास किया। इन्होंने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर आशीष कुमार का नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed