फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   In Barabanki, a young man killed his girlfriend's brother by hitting him with a brick

Barabanki News: बाराबंकी में युवक ने ईंट से कूंच कर की प्रेमिका के भाई की हत्या

Wed, 15 Jan 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
In Barabanki, a young man killed his girlfriend's brother by hitting him with a brick
मृतक अंकुल।
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने ईंट से सिर कूंच कर प्रेमिका के भाई की हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। इसके बाद तीन दिन तक स्वयं भी खोजबीन करवाता रहा। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो उसने सनसनीखेज घटना का खुलासा किया। पुलिस एसडीआरएफ की मदद से नहर में शव की तलाश करवा रही है।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के मलूकपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार के दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा अंकुल रावत (20) छह जनवरी को खेत में सिंचाई करने के बाद शाम को संदिग्ध दशा में लापता हो गया। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने उसे हर जगह तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। आठ जनवरी को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि गांव के ही ललित कुमार का अंकुल के घर आना जाना था और उसकी बहन से प्रेम प्रसंग था। अंकुल इसका विरोध करता था, लेकिन हैरत की बात यह थी कि ललित स्वयं अंकुल की खोजबीन कर रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली और कई लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि अंकुल छह जनवरी को ललित के साथ था। पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं और 13 जनवरी को ललित से सख्ती से पूछताछ की तो राजफाश हो गया।
विज्ञापन

देवा के इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ में ललित ने बताया कि अंकुल की बहन से उसका प्रेम संबंध था। वह शादी करना चाहता था, लेकिन अंकुल बाधक बन गया था। छह जनवरी को बहाने से उसे बुलाने के बाद मसौली की ओर ले गया। उसे शराब पिलाई व एक ढाबे पर दोनों रुके। इसके बाद फतेहपुर कोतवाली के भैसुरिया के पास लाकर नहर के किनारे अचानक अंकुर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसका सिर कूंच दिया। हत्या के बाद शव नहर में फेंक दिया। पुलिस दो दिनों से एसडीआरएफ की मदद से फतेहपुर से लेकर जहांगीराबाद इलाके तक शव की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................................
दोस्त ही बन गया कातिल
ग्रामीणों के अनुसार अंकुल व ललित में भी पहले दोस्ती थी। दोनों टेंट हाउस में बिजली संबंधी कार्य करते थे, लेकिन ललित का प्रेम प्रसंग दोस्त की बहन से हुआ तो दोनों एक दूसरे के शत्रु बन गए। ललित पुरानी दोस्ती जताते हुए ही अंकुल को बहाने से ले गया था।

........................
10 साल की सजा काट चुका है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी ललित की उम्र इस समय करीब 30 साल है। देवा पुलिस के मुताबिक, उसने किशोरावस्था में ही मध्य प्रदेश में ट्रक के क्लीनर के रूप में काम करते हुए किसी की हत्या कर दी थी। वह 10 साल की सजा काटकर कुछ साल पहले ही घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed