{"_id":"646134ec4ec8c602cb02e274","slug":"ilma-in-tenth-himadri-topper-in-twelfth-barabanki-news-c-13-1-236148-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दसवीं में इल्मा, बारहवीं में हिमाद्री अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दसवीं में इल्मा, बारहवीं में हिमाद्री अव्वल
Mon, 15 May 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 15 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने रविवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। मेरिट में स्थान बनाकर शहर के आनंद भवन स्कूल व किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। हाईस्कूल में आनंद भवन स्कूल की छात्रा इल्मा हसन ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया जबकि यहीं की छात्रा हिमाद्री ने इंटरमीडिएट की परीक्षा 96.25 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर टॉप किया। परीक्षा परिणाम आने के बाद शिक्षकों व परिजनों ने बच्चों को बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हाईस्कूल में आनंद भवन स्कूल की हुमायरा नाज ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। यहीं की सारा खान व किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज की छात्रा वानिया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया। इंंटरमीडिएट में प्रथम स्थान के अलावा टॉप 5 में किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज के बच्चे शामिल रहे। यहां के समीर शर्मा ने 94.5, फरेहा ने 93.75, अमृतांश तिवारी ने 93.5 व मोहम्मद हसन ने 92.3 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पांचवां स्थान पाया। परिणाम घोषित होने के बाद दोनों स्कूलों में जश्न का माहौल रहा और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर बच्चों का स्वागत किया। इसके साथ ग्रीन फील्ड एकेडमी, ऑक्सफोर्ड स्कूल देवा, श्री साईं इंटर कॉलेज व आईसीएसई कैंपस के बच्चों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
सॉफ्टवेयर डेवलपर बनना चाहती हैं हिमाद्री
शहर के आनंद भवन स्कूल की छात्रा हिमाद्री शेखर गुप्ता मोहल्ला रसूलपुर में रहती हैं। इनके पिता हेमंत शेखर गुप्ता पेशे सेे व्यवसायी हैं। मां मंजुषा गुप्ता गृहणी हैं। बड़े भाई ने नक्षत्र शेखर सीए की पढ़ाई की है। हिमाद्री सॉफ्टवेयर डेवलपर बनना चाहती हैं। सेल्फ स्टडी के जरिए हिमाद्री ने इंटर में जिले में टॉप किया है।
स्नातक के साथ करेंगे यूपीएससी की तैयारी
शहर के किंग जार्ज इंटर कॉलेज के समीर शर्मा दीनदयाल नगर में रहते हैं। पिता अनुरोध कुमार प्राइवेट जॉब करते हैं। मां कविता शर्मा गृहिणी हैं। समीर यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं। परिणाम आने के बाद अब स्नातक की पढ़ाई के साथ ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करेंगे। इन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुओं को दिया है।
विज्ञापन
डॉक्टर बनना चाहती हैं फरेहा
शहर के घोसियाना वार्ड निवासिनी फरेहा ने इंटर में 93.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इनके पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं और मां गृहिणी हैं। स्कूल के साथ सेल्फ स्टडी करती हैं। इनका सपना डॉक्टर बनने का है। इसके लिए नीट की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सेल्फ स्टडी कर रहीं हैं।
बॉक्स नीट की तैयारी में जुटे अमृतांश
शहर के किंगजॉर्ज इंटर कॉलेज के छात्र अमृतांश तिवारी ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इनके पिता धीरज शंकर तिवारी शिक्षक हैं और माता रूमा तिवारी किंग जॉर्ज कॉलेज की प्रधानाचार्य हैं। अमृतांश डॉक्टर बनना चाहते हैं। इसके लिए नीट की तैयारी शुरू कर दी है।
इंजीनियर बनना चाहते हैं हसन
देवा निवासी मोहम्मद हसन ने इंटर में 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। मुईज उस्मानी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मां जाकिरा पैकर गृहिणी हैं। हसन इंजीनियर बनना चाहते हैं जिसके लिए लखनऊ में कोचिंग शुरू कर दी है। गणित का प्रश्नपत्र कठिन होने के कारण अंकों में कमी आई।
आठ घंटे की सेल्फ स्टडी
गुलरिया गार्दा निवासी इलमा हिसान के पिता हिसान अली पेशे सेे व्यवसायी हैं और माता तहसीम फातिमा गृृहिणी हैं। स्कूल के साथ घर पर करीब आठ घंटे पढ़ाई कर 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इलमा बताती हैं कि आगे और भी मेहनत से तैयारी करेंगी।
इसरो में वैज्ञानिक बनना चाहती हैं हुमायरा
शहर के मालगोदाम के पास रहने वाली हुमायरा नाज के पिता फिरोज व्यवयासी हैं। मां इशरत जहां गृहिणी हैं। छह से सात घंटे सेल्फ स्टडी कर 97 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया है। हुमायरा का सपा इसरो में वैज्ञानिक बनने का है।
आईएएस अफसर बनना चाहती हैं
शहर के लखपेड़ाबाग की सारा खान को 96 प्रतिशत अंक मिले हैं। सीडीओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। पत्नी शमा परवीन गृहिणी हैं। 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती हैं। वह अपने पिता से प्रेरित होकर आईएएस अफसर बनना चाहती हैं।
इंटरप्रेन्योर बनने का है सपना
हाईस्कूल की छात्रा वानिया शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहती हैं। पिता विनोद कुमार गुप्ता प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां सुनीता गुप्ता गृहिणी हैं। वह आगे चलकर इंटर प्रेन्योर बनना चाहती हैं।
डॉक्टर बनना चाहती हैं महिन
शहर के कंपनी बाग निवासी महिन अरशद ने हाईस्कूल में 95.60 अंक प्राप्त किए हैं। इनके पिता मो. अरशद पेशे से अधिवक्ता हैं। महिन डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसी लक्ष्य को तय कर इंटर की तैयारी करेंगी।
इंटर के बाद करेंगी नीट
शहर के सत्यप्रेमीनगर निवासी पर्व चंद्रा को 95.40 प्रतिशत अंक मिले हैं। पिता सुनील कुमार राज्य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। मां विनीता गृहिणी हैं। इनका सपना डॉक्टर बनना है। इसके लिए फिलहाल इंटर की पढ़ाई मन लगाकर करेंगे।