फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   If two dams are built strong then 100 villages will be safe from floods

Barabanki News: मजबूत बनेंगे दो बांध तो बाढ़ से सुरक्षित होंगे सौ गांव

Sat, 22 Mar 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
If two dams are built strong then 100 villages will be safe from floods
बाराबंकी। बरसात में सरयू की बाढ़ से बचाने के लिए चहलारीघाट-गणेशपुर व अलीपुर-रानीमऊ बांध को मजबूत बनाया जाएगा। कमजोर हुए बांध को मजबूत बनाने के लिए चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इस पर 21 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। इससे सौ गांवों को सरयू की बाढ़ के प्रकोप से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

तटवर्तीय गांवों को सुरक्षित करने वाले चहलारीघाट-गणेशपुर और अलीपुर-रानीमऊ बांध वर्तमान में कमजोर हो गए हैं। चार परियोजनाओं के तहत बांध के क्षतिग्रस्त स्पर को पुन स्थापित किया जाएगा। कार्य शुरू कराने के लिए 2.07 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है। अलीपुर-रानीमऊ तटबंध सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में पड़ता है। इससे दर्जनों गांव न केवल नदी के पानी से सुरक्षित रहते हैं। इस तटबंध के किमी 20.300 पर बह चुके स्पर को करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से पुनः स्थापित किया जाएगा, ताकि पानी का प्रवाह बांध को नुकसान न पहुंचा सके।
विज्ञापन

इसी बांध के निकट स्थित कोठारी गोरिया गांव में बाढ़ से सुरक्षा के लिए 4 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही रामनगर तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले चहलारीघाट-गणेशपुर बांध के किमी संख्या 43.950 पर 6.42 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा। इसी बांध के किमी संख्या 43.414 से 43.740 के मध्य इसे मजबूत करने के लिए निर्माण कार्य किया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं को बाढ़ खंड, बाराबंकी द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। अधिशासी अभियंता बाढ़ शशिकांत सिंह ने बताया कि इन कार्यों से बांध को मिलने वाली मजबूती से सौ गांव क्षेत्र बाढ़ के खतरे से सुरक्षित हो सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


कटान रोकने के नाम पर करोड़ों का खर्च
बाराबंकी। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कटान रोकने और बांध को सुरक्षित रखने के नाम पर हर साल करोड़ की राशि खर्च की जाती है। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के टेपरा सराय सुरजन, भैरोकोल, दुर्गापुर जैसे गांवों को बचाने के नाम पर पिछले 5-6 वर्षों में लंबा-चौड़ा बजट पास कराया गया। हर साल करोड़ों खर्च होने के बावजूद, पिछले वर्ष रामनगर के केदारीपुर और बबुरी गांव सरयू नदी में समा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed