फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   If the service register is not updated then there will be agitation: Abhishek

सेवा पंजिका अपडेट हो नहीं तो होगा आंदोलन: अभिषेक

Sun, 15 Mar 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 15 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
If the service register is not updated then there will be agitation: Abhishek
बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में जहां शिक्षकों की समस्याओं पर रणनीति बनी। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में सतरिख रोड स्थित संगठन के बड़ेल स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में समस्त शिक्षकों की सेवा पंजिका का अपडेट होना जरूरी है। एसएमसी व एमडीएम खातों में विभाग द्वारा प्रेषित धनराशि का विद्यालयवार विवरण उपलब्ध न कराया जाना, चयन वेतनमान प्राप्त कर चुके शिक्षकों की वेतन वृद्धि अद्यतन न लगाया जाना तथा विभिन्न प्रकार के अवकाशों का मानव संपदा पोर्टल पर समय से निस्तारण न होने की दशा में आंदोलन होगा। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय पिपरौली के शिक्षक रोहित सिंह ब्लॉक बंकी का महामंत्री मनोनीत किया गया। जिला महामंत्री नीरज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह यादव, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर चौधरी, सौरभ वर्मा, शिव पूजन शर्मा, रवि कुमार वर्मा, चंद्र शेखर सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed