फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   If send bill without meter reading then you will face lawsuit

Barabanki News: बिना मीटर रीडिंग बिल भेजे तो होगा मुकदमा

Thu, 20 Mar 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 20 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
If send bill without meter reading then you will face lawsuit
 फतेहपुर ब्लाॅक दफ्तर में अ​भिलेखों का निरीक्षण करते डीएम शशांक त्रिपाठी।  -संवाद
फतेहपुर (बाराबंकी)। डीएम शशांक त्रिपाठी ने विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा के साथ बुधवार को फतेहपुर ब्लॉक व सीएचसी का निरीक्षण किया। उजरवारा गांव के विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


चौपाल में बाबादीन वर्मा ने कहा कि गांव में बिजली छह से आठ घंटे ही आती है। मीटर की रीडिंग लिए बिना ही बिल भेज दिए जाते हैं। मीटर रीडर गांव आते ही नहीं है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। मीटर रीडर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश एसडीओ शंभूनाथ को दिया।
विज्ञापन


सुशीला देवी ने बिजली का कनेक्शन न किए जाने की बात कही। इस पर डीएम का पारा और चढ़ गया। उन्होंने एसडीओ से एक हफ्ते के अंदर समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए। गांव के विमलेश व सर्वेश कुमार आदि ने सामुदायिक शौचालय में ताला बंद होने, गांव में तीन माह से सफाई कर्मी की तैनाती न होने से गंदगी की बात कही। इस पर पंचायत सचिव को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक भी हुए नाराज
जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना का लाभ पाने के लिए पिछले चार वर्षों से बैंक के चक्कर काट रहे मृतका रेनू देवी के पति की शिकायत पर विधायक नाराज हो गए। उन्होंने एलडीएम पर नाराजगी जताई। कहा कि समस्या का तत्काल समाधान कराएं। विधायक ने सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।


सर्विस बुक देख नाराज
ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने शौचालयों की स्थिति भी देखी। आगंतुकों के लिए शौचालय स्वच्छ रखने को कहा। एडीओ पंचायत कार्यालय के शौचालय से संबंधित पत्रावलियों में एक कर्मचारी की सर्विस बुक मिलने पर नाराजगी जताई। एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश बीडीओ को दिया। परिसर में बंद पड़ी प्रेरणा कैंटीन संचालित करने, निष्प्रयोज्य कक्षों के ध्वस्तीकरण के निर्देश भी दिए। ब्लॉक के मुख्य गेट पर कार्यालय का नाम न लिखे होने पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ से तत्काल कार्यालय का नाम लिखाने के निर्देश दिए।


दवाओं के बारे में जानकारी ली
सीएचसी के निरीक्षण के दौरान एक्सरे समेत अन्य जांचों की सुविधा, जन औषधि भंडार व ऑक्सीजन प्लांट भी देखा। प्रतिदिन आने वाले कुत्ता व बंदर काटने से पीड़ितों की संख्या भी पूछी। फार्मासिस्ट ने बताया कि 60 से 70 पीड़ित रोज आते हैं। सीएचसी पर मौजूद मरीज रामकुमार, फूलमती व ज्ञानू से डीएम ने दवाओं के बारे में पूछा लेकिन सभी ने अस्पताल से ही दवाएं मिलने की बात कही।



लाइब्रेरी का किया उद्घाटन
विधायक ने डीएम के साथ ग्राम साढ़ेमऊ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क परिसर में स्थापित लाइब्रेरी का फीता काटकर शुभारंभ किया। कंपोजिट विद्यालय में बच्चों से मध्याह्न भोजन व पठन-पाठन के बारे में पूछा। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट काव्या, एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार वैशाली अहलावत, बीडीओ संतोष सिंह व सीएचसी अधीक्षक अवनीश चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed