फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   If children are campaigned, a case will be registered against the candidate

Barabanki News: बच्चों से प्रचार कराया तो प्रत्याशी पर दर्ज होगा केस

Sun, 30 Apr 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 30 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
If children are campaigned, a case will be registered against the candidate
जैदपुर (बाराबंकी)। निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को एसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना परिसर में अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों के साथ बैठक की। एसपी ने कहा कि बच्चों से किसी तरह का चुनाव प्रचार न कराएं। ऐसा मामला संज्ञान में आने पर बाल संरक्षण अधिनियम में प्रत्याशी के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा। रात दस बजे से सुबह छह बजे तक किसी तरह का कोई प्रचार नहीं करेगा। कस्बे में कभी चुनाव के समय कोई विवाद नहीं हुआ है तो इस बार भी शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। एएसपी दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि सभी प्रत्याशी पूरी तरह से नियमों का पालन करेंगे। शांति व्यवस्था प्रभावित होती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीओ सदर सुमित त्रिपाठी, थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर वीर सिंह, कस्बा इंचार्ज सतीश कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed