{"_id":"6a57ec30162b7298410e8bd9","slug":"ideology-and-party-workers-are-paramount-in-the-bjp-avadhesh-dwivedi-barabanki-news-c-315-1-brb1001-174311-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में विचारधारा और कार्यकर्ता सर्वोपरि : अवधेश द्विवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में विचारधारा और कार्यकर्ता सर्वोपरि : अवधेश द्विवेदी
Thu, 16 Jul 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने बुधवार को जिला कार्यालय पर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैठक की। उन्होंने 22 जुलाई को सभी विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा करते हुए बूथ को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में विचारधारा और कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताया। साथ ही 2027 विधानसभा और एमएलसी चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने मोदी-योगी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री उपेंद्र सिंह रावत, प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव का भी अभिनंदन हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और एबीवीपी की जिला टोली से भी मुलाकात की। इससे पहले जिला कार्यालय व लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर अहमदपुर टोल प्लाजा पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज, एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, राज्य एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, शशांक कुसुमेश, अरविंद मौर्य, गुरुशरण लोधी आदि मौजूद रहे।