{"_id":"69d80b75c988521d0608441b","slug":"identification-through-clothes-and-anklets-no-dna-testing-will-be-done-barabanki-news-c-315-1-brp1006-163829-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कपड़ों और पायल से पहचान, नहीं होगी डीएनए जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कपड़ों और पायल से पहचान, नहीं होगी डीएनए जांच
Fri, 10 Apr 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लोनीकटरा क्षेत्र में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती हालात इतने भयावह थे कि शव की पहचान करना मुश्किल हो गया था, जिसके चलते पुलिस ने उसे अज्ञात मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हालांकि बृहस्पतिवार को पुलिस ने कपड़ों और पायल के आधार पर मृतका की पहचान पर हामी भर दी। अब महिला के डीएनए परीक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला के खुद सड़क पर आने की बात सामने आई है। वहीं मां अनारकली का आरोप है कि बेटी को मरणासन्न करने के बाद सड़क पर फेंक दिया गया। पुलिस ने यूपीडा से घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। फोरेंसिक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि महिला जिंदा हालत में वाहन की चपेट में आई या पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
बुधवार सुबह एक्सप्रेसवे पर दयारामपुर गांव के पास महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला को कुचलते हुए दर्जनों वाहन निकल गए थे। बाद में करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेमपुर गांव निवासी राजेंद्र ने मृतका की पहचान अपनी पत्नी गुड़िया (35) के रूप में की थी। पति ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे घरेलू विवाद के बाद गुड़िया गुस्से में घर से निकल गई थी।
विज्ञापन
एसओ अभय कुमार मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। दोनों पक्षों के बयान लिए गए हैं। मृतका के बच्चों का भविष्य देखते हुए दोनों पक्षों के संभ्रांत लोग भी इस मामले में बातचीत कर रहे हैं। हर एंगल से जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार शाम ससुराल में ही मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।