फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Husband's friend raped and recorded videos, stole cash and jewellery

Barabanki News: पति के दोस्त ने दुष्कर्म कर बनाए वीडियो, नकदी-जेवर हड़पे

Wed, 11 Feb 2026 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Husband's friend raped and recorded videos, stole cash and jewellery
फतेहपुर। कस्बा फतेहपुर के एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता ने अपने पति के दोस्त पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर एक लाख रुपये व जेवर हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। जिस युवक पर यह आरोप है, उसकी बुधवार को शादी थी और महिला एसपी कार्यालय पहुंच गई। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार महिला के पति करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे। इस दौरान उनके पति का दोस्त मदद के बहाने घर आता-जाता रहा। महिला का आरोप है कि युवक किराये पर कार चलाता था, कुछ समय पूर्व वह उसकी गाड़ी बुक कर लखनऊ गई थी। वहां एक होटल में आरोपी ने उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। वीडियाे पति को भेजने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा व एक लाख रुपये और जेवर भी हड़प लिए। हाल ही में आरोपी ने कथित फोटो-वीडियो महिला के पति को भेज दिए, जिसके बाद पति ने उससे संबंध समाप्त करने और तलाक देने की बात कही। एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed