फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Husband accused of murder; woman found in Lucknow.

Barabanki News: पति पर हत्या का आरोप, लखनऊ में मिली महिला

Sat, 10 Oct 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of murder; woman found in Lucknow.
फतेहपुर। क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी निराला देवी की हत्या का आरोप उनके पति पर लगा। उनकी मां ने सीतापुर के जंगल में मिले शव को बेटी का बताया। पुलिस ने डीएनए सैंपल जांच के लिए भेज दिए। शुक्रवार को निराला देवी लखनऊ के गोमती नगर में रहती हुई मिलीं। पुलिस निराला देवी का अदालत में बयान कराने की कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन


फतेहपुर क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी सरोज कुमार की पत्नी निराला देवी (42) बीते 29 सितंबर को मायके के लिए निकलीं और लापता हाे गईं। पति ने कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं दूसरी ओर निराला की मां रामप्यारी और भाई सौरभ ने सरोज कुमार पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने एसपी के समक्ष प्रस्तुत होकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। 29 सितंबर को ही सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र के जंगल में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। रामप्यारी ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अक्तूबर को मसौली क्षेत्र के त्रिपुरा झाल में एक अन्य महिला का शव मिला तो उसे भी निराला का होने की आशंका जताई गई। हालांकि निराला के दोनों बेटे शवों को पहचानने से इन्कार करते रहे। पुलिस ने सरोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सरोज ने पुलिस की बात का जवाब दिया।


संदेह की स्थिति में पुलिस ने सीतापुर के साथ नहर में मिले शव की डीएनए जांच के लिए नमूने सुरक्षित कराकर जांच के लिए भेज दिए। पुलिस छानबीन में जुटी थी। एसएचओ फतेहपुर अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को निराला देवी को लखनऊ के विनय खंड पांच गोमतीनगर में किराये के कमरे से खोज निकाला गया।

निराला पति से झगड़ा होने के बाद स्वयं घर छोड़कर चली गई थीं। सीओ फतेहपुर शक्ति सिंह ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed