फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   human chain

लोकतंत्र की मजबूती के लिए बनाई ह्यूमन चेन

Tue, 15 Oct 2019 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
human chain
मतदाता जागरुकता रैली। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। लोकतंत्र को मजबूत बनाने व मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं ने सोमवार सुबह को जहांगीराबाद मार्ग पर एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई। इससे पहले इरफान रसूल इण्टर कालेज में आयोजित मतदाता जागरूकता मेला का समापन हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वीप यूथ आईकॉन प्रदीप सारंग ने प्रश्न शैली में छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने 21 अक्टूबर को जैदपुर क्षेत्र के लोगों से शत-प्रतिशत मतदान कराने की अपील की। मेला के दौरान रंगोली प्रतियोगिता में शिवांगी, नेहा, खुशबू व अंजलि को प्रथम, मानसी व अंजलि को द्वितीय तथा सीता, मुस्कान एवं संध्या, प्रियंका, निशा, रेशमा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता में शिवानी को प्रथम, सोनाली व बबली को संयुक्त रूप से द्वितीय व अनीता, जोहरा और रिमझिम को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

एकल गायन में रिंकी को प्रथम व करिश्मा को द्वितीय स्थान मिला। समूह गायन में श्रेया व प्रियांशी को प्रथम, आलिया व काजल एवं नाजिया, गजाला, नंदनी को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा रिंकी व सोनम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। भाषण में धर्मराज को प्रथम, देवेन्द्र शर्मा को द्वितीय व तबस्सुम को तृतीय स्थान मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में अंकिता देवी को प्रथम, स्वलिहा को द्वितीय एवं बबलू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed