{"_id":"68094954bde236f874091e48","slug":"houses-started-being-demolished-for-mahadeva-corridor-barabanki-news-c-315-1-brp1006-137858-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महादेवा कॉरिडोर के लिए तोड़े जाने लगे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महादेवा कॉरिडोर के लिए तोड़े जाने लगे मकान
Thu, 24 Apr 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
श्री लोधेश्वर महादेवा में कॉरिडोर निर्माण के लिए तोड़े जाने लगे मकान। -संवाद
रामनगर (बाराबंकी)। श्री लोधेश्वर महादेवा तीर्थ में प्रस्तावित कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत किए गए मकानों को तोड़े जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे मई के पहले हफ्ते में शिलान्यास की उम्मीद की जा रही है। बुधवार मकानों के ध्वस्तीकरण का काम तेजी से जारी रहा।
48 करोड़ रुपये की लागत से 184 मकानों को खरीदा गया है। इनमें से 152 मकानों की रजिस्ट्री भी पर्यटन विभाग के पक्ष में हो चुकी हैं। शेष मकानों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। रविवार को प्रशासन ने मकानों को खाली करने के लिए मुनादी कराई थी। इसके बाद गृह स्वामियों ने मकान खाली करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही कुछ लोग स्वयं ही अपने मकानों को तोड़ने लगे हैं।
महादेवा के कल्लूराम ने बताया कि वह स्वयं ही मकान तोड़कर मलबा हटा रहे हैं ताकि दूसरे स्थान पर मलबा काम आ सके। एसडीएम पवन कुमार ने बताया कि जिन मकानों की रजिस्ट्री हो गई है, उनको खाली करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, अगले महीने से कॉरिडोर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।