फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   house

पूरा हुआ इंतजार, आसरा योजना के पात्रों को मिलेगा आसरा

Fri, 26 Mar 2021 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
house
रामनगर (बाराबंकी)। लंबे समय से आस लगाए बैठे रामनगर क्षेत्र के छत विहीन परिवारों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनका यह सपना लगभग पूरा हो चुका है। जिसके लिए आसरा आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को शुक्रवार को उनका अपना घर मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक शरद अवस्थी व डीएम डॉ. आदर्श सिंह 148 जरूरतमंदों को फ्लैट का आवंटन प्रमाण पत्र देंगे। पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि आसरा आवासीय योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के 293 आवेदन आए प्राप्त हुए थे। इसमें 148 लोगों को जांच के बाद पात्र पाया गया था। जिन्हें शुक्रवार को डूडा द्वारा निर्माण कराए गए फ्लैट्स का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन फ्लैट्स का पात्र लोगों को लंबे समय से इंतजार था, जिनका सपना अब पूरा होने जा रहा है। नगर पंचायत स्थित आसरा आवास का लंबे समय से कार्य चल रहा था। करीब ग्यारह करोड़ रुपये की लागत से बने इन आवासों से रामनगर कस्बा सहित पूरे क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सकेगा। लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं पात्रों के चेहरे पर खुशी का माहौल दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed