फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hospitals get two doctors for anaesthesia

Barabanki News: अस्पतालों को मिले बेहोशी के दो डॉक्टर

Sun, 27 Jul 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 27 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Hospitals get two doctors for anaesthesia
बाराबंकी। बेहोशी के डॉक्टराें की समस्या से जूझ रहे महिला अस्पताल को एक बेहोशी का डॉक्टर लाखों के पैकेज पर मिला है। इसी प्रकार एक महिला डॉक्टर की तैनाती एफआरयू रामनगर में की गई है। महिला चिकित्सक ने तो कार्य भार भी संभाल लिया है, जबकि डॉक्टर आलोक के जल्द कार्य संभालने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में बेहोशी का डॉक्टर न होने की वजह से काफी दिक्कतें हो रही थीं। सेवानिवृत होने के बाद डॉ. रवि चंद्र किशोर व्यवस्था को संभाले हुए थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इन्होंने कार्य करने से हाथ खड़े कर दिए। इससे महिला अस्पताल में प्रसव कराने के लिए बेहोशी के डॉक्टर का संकट बना हुआ था। हालांकि यहां पर डॉ. आलोक को 3.65 लाख रुपये प्रतिमाह के पैकेज पर तैनाती दी गई है। इन्होंने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह 28 जुलाई से पहले कार्यभाार ग्रहण कर सकते हैं। इसी प्रकार महिला डॉक्टर किरन जो बेहोशी की डॉक्टर हैं इनकी तैनाती फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) रामनगर में की गई। सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया डॉ. आलोक से बात हुई है। उन्होंने जल्द कार्यभार ग्रहण करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed