{"_id":"60fc58258ebc3e585e4219ad","slug":"hospital-seal-barabanki-news-lko588328727","type":"story","status":"publish","title_hn":"जच्चा-बच्चा की मौत मामले में अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जच्चा-बच्चा की मौत मामले में अस्पताल सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। इलाज के दौरान बच्चा व जच्चा की मौत होने पर शनिवार को कस्बा के मुख्य चौराहे पर स्थित अग्रवाल हेल्थ केयर अस्पताल को सील कर दिया गया है। लापरवाही के आरोप पर सीएमओ के निर्देश पर पहुंची टीम को चिकित्सालय बंद मिला। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका के पति की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीएमओ द्वारा नामित टीम में क्षेत्रीय उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, उप मुख्य चिकित्साधिकारी (नोडल चिकित्सा पंजीयन) डॉ. आरएन वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकुंद पटेल ने दोपहर करीब बारह बजे अस्पताल की जांच की। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय बंद था। टीम ने वहां मिले दस्तावेजों को जब्त कर लिया और जांच पूरी होने तक चिकित्सालय को सील कर दिया है। चिकित्सालय में लाए जाने से पहले दतौली स्थित जिस क्लीनिक में महिला का इलाज हुआ था उसकी जांच नहीं की गई है।
मालूम हो शुक्रवार को कस्बा के पूरे मित्तई वार्ड निवासी श्रीमती पत्नी रामकेवल रावत को गंभीर अवस्था में प्रसव के लिए हेल्थ केयर पर भर्ती कराया गया था। आरोप है बच्चे की मौत होने पर महिला के इलाज के लिए अस्पताल में रुपये जमा कराए और कुछ समय बाद डॉक्टर ने उसके मौत की जानकारी परिवारीजनों को दे दी। पति रामकेवल ने चिकित्सालय पर इलाज में लापरवाही व धमकी देने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
परिवारीजनों व मोहल्ले के लोगों ने चिकित्सालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर हंगामा शुरू कर दिया था। देर शाम को पुलिस ने चिकित्सालय पर इलाज में लापरवाही व धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर लोगों को शांत किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकुंद पटेल ने बताया चिकित्सालय को सील कर जांच की जा रही है। चिकित्सालय लाने से पहले इलाज करने वाले क्लीनिक की जांच की जाएगी। कोतवाल ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैै।
चिकित्सालय पक्ष से मामले को हल कराने के दौरान पीड़ित पक्ष को धमकी देने वाले स्थानीय नेताओं पर भी कार्रवाई हो सकती है। देर शाम तक हंगामे के दौरान सत्ता पक्ष के एक नेता पीड़ित पक्ष को धमकाने पर उतर आए जिससे माहौल काफी बिगड़ गया। कस्बा के प्रतिष्ठित व्यवसाई ने मुख्य चौराहे पर हेल्थ क्लीनिक का निर्माण कराया है। दो साल पहले कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने भव्य कार्यक्रम में चिकित्सालय का शुभारंभ किया था।