{"_id":"571bbc874f1c1b967f8b49cc","slug":"homes-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में 80 मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में 80 मकान राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगने से शनिवार को 80 मकान जलकर राख हो गए। फतेहपुर तहसील के धनोलिया गांव में गैस सिलेंडर फटने से 52 मकान राख हो गए। पीड़ितों के यहां अनाज का एक दाना तक नहीं बचा। रामनगर तहसील में आठ मकान जल गए। सतरिख के गोकुलपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से 20 मकान जल गए। यहां हादसे में तीन मवेशी जिंदा जल गए।
विज्ञापन
हादसों में करीब 84 लाख की संपत्ति नष्ट होने की आशंका है। फतेहपुर तहसील के धनोलिया गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे भीषण आग लग गई। गांव में 55 मकान हैं। तेज हवाओं के साथ आग की लपटें तेजी से बढ़ी। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते लपटों ने कई मकानों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों व पुलिस का कहना है कि गांव के मन्नू के घर सिलेंडर फटने से आग लगी है। पुलिस ने बताया खाना बनाने के दौरान हादसा हुआ। आग की चपेट में आकर गांव के रामदत्त, होली, राम प्रकाश, हरि प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद समेत 52 मकान जलकर राख हो गए। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पांच घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों के यहां तन पर रहे कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा। जहांगीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर तहसील के ग्राम अजगना में शनिवार की भोर आग लगने से गांव के रामलखन, धरम, सत्य प्रकाश व गोंविद के मकान जलकर राख हो गए।
आग में पड़ोसी राकेश का घर भी आंशिक रूप से जल गया। दोपहर करीब दो बजे पुट्टी गांव में लगी आग में तीन घर जल गए। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। आग में दीपक, रामनरेश व केशव के घर जले हैं। हादसे में दो मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
तीनों स्थानों पर हुए अग्निकांड में करीब अस्सी लाख रुपये की संपत्ति के क्षति की आशंका है। वहीं, सतरिख के ग्राम गोकुलपुर में शुक्रवार शाम गुड्डू के मकान में शॉर्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आसपास के छप्पर को भी आग ने चपेट में ले लिया।
अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। आग से नौमीलाल, जयकरन, परसादी, माता प्रसाद, श्यामलाल, रामलाल समेत 20 लोगों के मकान जल गए। आग में गुड्डू, परसादी व हरिप्रसाद के एक-एक मवेशी जलकर मर गए। हादसे में करीब चार लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।