फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Home guard crushed by uncontrolled dumper, died in trauma centre

Barabanki News: अनियंत्रित डंपर ने होमगार्ड को रौंदा, ट्राॅमा सेंटर में मौत

Thu, 12 Mar 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 12 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Home guard crushed by uncontrolled dumper, died in trauma centre
बाराबंकी। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर मिट्टी व गिट्टी आदि ढोने वाले डंपरों की मनमानी बढ़ गई है। बुधवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार होमगार्ड को जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए निकल गया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

यह घटना बड्डूपुर थाना के पास मुख्य मार्ग पर हुई। ग्राम सालेपुर के मजरे ममरखापुर निवासी राम मिलन वर्मा (40) पुत्र रामसागर अपनी बाइक से सब्जी लेने कस्बा आए थे। राम मिलन थाना घुंघटेर में तैनात थे, रात आठ बजे से उनकी रात्रि कालीन ड्यूटी थी।
विज्ञापन

जैसे ही वह मुख्य मार्ग पर पहुंचे, सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। राम मिलन डंपर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें घुंघटेर सीएचसी पहुंचाया, जहां से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि डंपर और चालक काे पकड़ लिया गया है। मृत होमगार्ड के दो पुत्रियां काव्या व अर्चना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed