फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Holidays cancelled for Holi, bus trips to increase

Barabanki News: होली पर छुट्टियां निरस्त, बढेंगे बसों के फेरे

Thu, 26 Feb 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 26 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Holidays cancelled for Holi, bus trips to increase
बाराबंकी। होली पर्व पर यात्रियोंं को बेहतर सुविधा देने के लिए बस संचालकों को बसों के कल-पुर्जे, खिड़कियों के शीशे, फायर सेफ्टी उपकरण दुरुस्त रखन के निर्देश एआरएम ने दिए गए हैं। कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं और बसों के करीब डेढ़ गुना फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

होली पर्व को देखते हुए सभी चालक व परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही इस दौरान कार्य करने वालों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया है। होली पर्व के दौरान 28 फरवरी से 10 दिनों तक कार्य करने वाले चालक व परिचालक को 4500 रुपये व नौ दिनों तक कार्य करने पर 3600 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हालांकि इन्हें प्रतिदिन 300 किलोमीटर बस चलानी होगी। इससे अधिक दूरी तय करने पर प्रति किमी 55 पैसे के हिसाब से अलग से राशि दी मिलेगी। देवा रोड स्थित बस स्टेशन से 126 बसें संचालित होती हैं। 28 फरवरी से नौ मार्च तक होली स्पेशल बस सेवा संचालित होंगी। विशेष रूप से लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों और नजदीकी शहरों के यात्रियों को तुरंत साधन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed