{"_id":"67d9d3a8e4c5e6a014075bbe","slug":"holi-milan-function-was-celebrated-with-great-pomp-barabanki-news-c-315-1-brp1004-135461-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
Wed, 19 Mar 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
शहर के कमरियाबाग मोहल्ला स्थित हनुमंत धाम मंदिर परिसर में होली मिलन समाराेह के दौरान फूलों की
बाराबंकी। शहर के कमरियाबाग मोहल्ला स्थित हनुमंत धाम मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सिरोही पार्टी के कलाकारों ने फूलों की होली नृत्य प्रस्तुत कर लोगों के साथ होली खेली। संचालक विशाल पांडे ने राधा-कृष्ण का नृत्य, शंकर भगवान और हनुमान की भव्य झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विजय आनंद बाजपेई, मनीष गुप्ता, मनोज गुप्ता, रविंद्र कुमार, राम किशोर मिश्रा, शिवकुमार गुप्ता वीबी सिंह, प्रेम गुप्ता, वीरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
लेखपाल संघ ने मनाया होली मिलन समारोह
बाराबंकी। नवाबगंज तहसील परिसर में लेखपाल संघ द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें तहसील के सभी लेखपाल और कर्मियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर तहसील के अधिकारी और कर्मचारी आपसी सौहार्द और भाईचारे के रंग में रंगे नजर आए। समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम आनंद कुमार तिवारी और विशिष्ट अतिथि तहसीलदार शरद सिंह शामिल हुए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रियंका शुक्ला व आयोजक जिला अध्यक्ष आशुतोष वर्मा और तहसील अध्यक्ष चंद्रसेन सहित लेखपाल सतीश तिवारी, लवकुश वर्मा आदि मौजूद रहे।