फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hockey magician's birth anniversary celebrated

हॉकी के जादूगर की मनाई जयंती

Mon, 30 Aug 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Hockey magician's birth anniversary celebrated
बाराबंकी। खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार बहुत काम कर रही है। विश्व पटल पर जिले का नाम रोशन करने वाले बाबू केडी सिंह की स्मृति में पुलिस लाइन चौराहा बनाया जाना एक अच्छी पहल है। महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब मेधा खिलाड़ियों को तैयार कर रही है। जो आगे चलकर एक बार फिर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

ये बातें रविवार को नगर के पुलिस लाइन मैदान में महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने कहीं। मौके पर खिलाड़ियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, केक काटकर खिलाड़ियों ने जयंती मनाई। हॉकी का मैत्री मैच भी खेला गया, खिलाड़ियों को मिष्ठान वितरित किया गया।
विज्ञापन

हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी और क्लब के अध्यक्ष सलाउद्दीन किदवई ने कहा कि वे जितने बडे़ खिलाड़ी थे, उतने ही नेकदिल इंसान भी थे। सही मायने में हॉकी के पहले और आखिरी लीजेंड थे। हॉकी में ध्यानचंद ने लोकप्रियता का जो कीर्तिमान स्थापित किया है, उसके आसपास भी आज तक दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय अवस्थी, परवेज अख्तर, चंदन अस्थाना, जेपी, अफजाल, राजू, धनंजय, मुजीब, अयाज, निसार, डॉ. विक्रम, अनुराग, दीपक समेत कई हॉकी खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed