फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   highway cut

हाईवे पर अवैध कट बने मुसीबत, जान को खतरा

Sun, 10 Oct 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
highway cut
हैदरगढ़ (बाराबंकी। लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट और सड़क पर खड़े वाहन आवागमन करने वालों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। वाहन के विपरीत दिशा में मुड़ने से फर्राटा भरते वाहनों की रफ्तार रुक जाती है और आए दिन हादसे का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

आवागमन को सुगम व दुर्घटना रहित रखने के लिए लखनऊ-सुल्तानपुर एनएच 731 पर फोरलेन का निर्माण कराया गया था। इस दौरान हाईवे के डिवाइडर में कई जगह अवैध कट बना लिए गए थे। इनसे फर्राटा भरते वाहनों की गति में अचानक ब्रेक लग जाती हैं। कस्बा से सुल्तानपुर की ओर तीन किमी. दूर दाहिनी पटरी पर ढाबा व धर्मकांटा के पास डिवाइडर 10 मीटर लंबाई में गायब है।
विज्ञापन

दूसरी छोर के वाहन अचानक दाहिनी पटरी की ओर मुुड़ने से दोनों ओर के वाहनों में अचानक ब्रेक लग जाता है जिससे हादसे हो जाते हैं। हाईवे की देखरेख में लगी एजेंसी इसे बंद तो नहीं करा सकीं बल्कि अवैध कट के दोनों ओर पोल पर संकेतक बत्ती जरूर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिखरा गांव के पास लोगों ने डिवाइडर में करीब डेढ़ मीटर का अवैध कट बना दिया है। कई जगह डिवाइडर में लगी लोहे की प्लेट नट बोल्ट खुलने से बाहर निकल आई हैं। इसके चलते वाहनों के फंसने से लोग हादसे का शिकार होते हैं। ऐसे ही कई अन्य जगहों पर यही लापरवाही व कमियां देखने को मिल रही हैं।

चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद
कैमरे के नीचे मुख्य चौराहे पर सवारियां चढ़ाते उतारते टैक्सी वाहनों से जाम लगा रहता है। क्षेत्र के छबील चौकी से चौबीसी तक 28 किमी. में भिलवल, लोनीकटरा, रेलवे ओवरब्रिज, कस्बा के मुख्य चौराहा, बार टोल के दोनों ओर हाईपॉवर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक कस्बा के मुख्य चौराहे सहित कई सीसीटीवी कैमरे बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed