{"_id":"69f3bb3862b70e270108ddf4","slug":"high-speed-dcm-overturned-on-bike-mother-in-law-died-son-in-law-seriously-injured-barabanki-news-c-315-1-brp1006-165981-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेज रफ्तार डीसीएम बाइक पर पलटी, सास की मौत, दामाद गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेज रफ्तार डीसीएम बाइक पर पलटी, सास की मौत, दामाद गंभीर
Fri, 01 May 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 01 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर। कस्बा जैदपुर से भानमऊ जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर बगल में जा रही बाइक पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार महिला की दबकर मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा महिला का दामाद गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद डीसीएम चालक भाग खड़ा हुआ।
पुलिस के अनुसार कोठी क्षेत्र के जमादार पुरवा मजरे पड़रावा निवासी मोनू धीमान (26) सतरिख के मोहम्मदपुर मजरे गाल्हामऊ निवासी अपनी सास प्रेमा देवी (46) को जैदपुर से दवाई दिला कर घर जा रहे थे। कस्बे के बाहर भानमऊ जाने वाले मार्ग पर बने तिराहे के पास पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम लहराई और इनकी बाइक पर ही पलट गई।
हादसे के बाद राहगीरों ने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े मगर इसी बीच चालक भाग गया। प्रेमा देवी डीसीएम के नीचे दबी थी जबकि मोनू छिटकर दूर जा गिरा। पुलिस ने आनन-फानन में क्रेन मंगवाकर डीसीएम को सीधा कराया मगर तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। कुछ ही देर में दोनों गांवों से परिजन भी पहुंच गए। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चालक को जिला अस्पताल भेजा गया है। चालक की तलाश जारी है।